Wednesday, August 28, 2013

हो रहा भारत निर्माण

हर जगह देश का हो रहा अपमान,
रुपैया गिर रहा, मर रहा भारतीय इंसान,
पर हो रहा भारत निर्माण !

जवानों का बेकार जा रहा बलिदान,
धरती पे लूट रहा बहू बेटी का सम्मान,
पर हो रहा भारत निर्माण !

भूखे नेता भ्रष्ट मंत्री जिन का चोरी है ईमान,
बाबा और मैडम का कर रहे गुणगान,
पर हो रहा भारत निर्माण !

मूक बैठा प्रधानमंत्री बंद कर अपने कान,
हर लिये है जिसने देश के प्राण,
पर हो रहा भारत निर्माण !

कोई नहीं मिटा  सकता भारत का मान,
भारत की प्रजा में आज भी है शान,
बंद करो ऐसा भारत निर्माण, बंद करो ऐसा भारत निर्माण !